{"_id":"c61e4e4da8250669835c15061e734f04","slug":"brother-of-dm-s-stano-was-loot-master-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के स्टेनो का भाई लूट का मास्टर माइंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के स्टेनो का भाई लूट का मास्टर माइंड
अमर उजाला, गढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में तैनात एडीएम (प्रशासन) की दो बेटियों और दामाद से एनएच-24 पर लूटपाट की घटना का मास्टर माइंट हापुड़ डीएम के स्टेनो का भाई निकला। पुलिस ने उसे बुलंदशहर के गिनोरा शेख से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जिला शाहजहांपुर में तैनात एडीएम (प्रशासन) मुनेंद्र नाथ उपाध्याय की बेटी सोनिया, मनीषा और दामाद रश्मि रंजन 15 नवंबर की रात स्विफ्ट कार से दिल्ली जा रहे थे। जिला अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने लैपटॉप, टैबलेट, घड़ी, कुंडल, अंगूठी, मोबाइल और कैश लूट लिया था।
मामले का खुलासा कर गजरौला पुलिस ने तीन आरोपियों योगेश निवासी गिनौरा शेख, अनुज यादव नगर बुलंदशहर और विक्की दरियापुर बुलंदशहर को एक दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
छह दिसंबर को शादाब निवासी दरियापुर बुलंदशहर को जेल भेजा गया था, लेकिन वारदात का मास्टर माइंड नरेश उर्फ बुद्धा निवासी गांव गिनोरा शेख, कोतवाली देहात बुलंदशहर फरार था।
गजरौला पुलिस ने शुक्रवार रात उसे दबोच लिया है। गजरौला इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव ने बताया कि लूट की वारदात में मास्टर माइंड की भूमिका निभाने वाला नरेश उर्फ बुद्धा हापुड़ डीएम के स्टेनो का छोटा भाई है। उनका एक भाई बुलंदशहर विकास भवन में नाजिर के पद पर तैनात है। नरेश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।