फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Broke the lock of the house.

मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Sat, 22 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 22 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the house.
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला पर चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित पुलिस को तहरीर दे दी है। कुचेसर चौपला के रेलवे रोड निवासी कमल सिंह मेडिकल स्टोर संचालक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वह शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर पर चले गए। जबकि उनकी पत्नी मकान बंद कर बाजार चली र्गइं। तभी चोरों ने मौका पाकर मकान पर धावा बोल दिया। बाजार से लौटी पत्नी राजवती के मकान के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पति को दी।  पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से पांच हजार रुपये की नगदी, सोने और चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed