{"_id":"58dfcbd54f1c1b866b63ea5c","slug":"breaks-out-when-the-liquor-shop-opens","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलने पर तोडफ़ोड़, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान खुलने पर तोडफ़ोड़, पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ चुंगी पर शनिवार को शराब की दो दुकाने खुलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने शराब की दुकान पर पत्थर फेंकने शुरू दिए। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि दुकान आबादी के बीच होने से छोटे बच्चे भी नशा करने लगे हैं। एक घंटे तक महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजय श्रीवास्तव व सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
गढ़ चुंगी पर अस्पताल के समीप शराब की दो दुकाने खुली हुई हैं। शनिवार की सुबह गुस्साई महिलाओं ने शराब की दुकान पर हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने दुकान पर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस बीच दुकान संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
भीड़ ने दुकान के बाहर जाम लगा दिया। जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि दुकानों को हटाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शासन से आदेश मिलते ही उनको हटवा दिया जाएगा।