{"_id":"5720e2254f1c1bf631a91ff6","slug":"bodies-found-in-missing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला शव, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का मिला शव, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर से दो दिन पूर्व लापता हुए बिरयानी विक्रेता का शव बुधवार शाम रामपुर रोड पर एक खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के गले में रुमाल बंधा था और चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने या कुचले जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी मांग कर परिजनों ने काफी देर शव नहीं उठने दिया और हंगामा किया। बाद में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
अलीनगर निवासी मोहम्मद असलम (35) सोमवार रात करीब सवा आठ बजे अपने पुत्र साबेज को पड़ोस की एक शादी में दावत खाने के लिए भेजकर मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकल गया था। दो दिन लापता रहने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे रामपुर रोड स्थित एक खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना अलीनगर के लोगों को मिली। बाद में शव की शिनाख्त असलम के रूप में हुई। मृतक के गले में रुमाल से फंदा लगा हुआ था।
चेहरे पर भी ज्वनलशील पदार्थ फेंककर शव की शिनाख्त मिटाने की कोशिश की गई थी। सूचना पर सीओ सिटी विशाल यादव, एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव, एसओ देहात दीक्षित त्यागी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। बाद में एएसपी रामनयन यादव पहुंचे और परिजनों को शांत आश्वासन देकर किया। एएसपी ने बताया कि विभिन्न बिदुंओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
असलम की जेब से उसका मोबाइल और नगदी पुलिस को मिली है। इससे पुलिस का मामला है यह लूटपाट का मामला तो नहीं है। पुलिस रंजिश के एंगल से अभी देख रही है। उसकी पत्नी रुकसाना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसके छह बच्चे हैं। असलम बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर बिरयानी का ठेला लगाकर किसी तरह बच्चों का पालन पोषण करता था।