फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bodies found hanging on the trees in the forest.

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

Tue, 14 Jun 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 14 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging on the trees in the forest.
गंगा स्नान को निकले अमरोहा के किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

गंगा स्नान करने निकले अमरोहा के किसान की मौत हो गई। किसान का शव बहादुरगढ़ क्षेत्र के रहरवा गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत में काम करने जा रहे किसान ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जेब से निकली डायरी से मिले नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इस दौरान मृतक के बेेटे ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार थे।  
विज्ञापन


अमरोहा के हसनपुर तहसील के गांव रखालू निवासी बिजेंद्र और महेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता तोलाराम (50) पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान करने की बात कहकर सोमवार दोपहर घर से निकले थे। मगर रहरवा के जंगल में कैसे आए और किस तरह फंदे पर लटककर मौत हुई यह नहीं कहा जा सकता।


उधर, एसओ आरके शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या की गई जांच में अधेड़ की मौत खुदकुशी की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed