फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Blue Light car was looted goods million.

नीली बत्ती लगा कार से लूटा था एक करोड़ का माल

Wed, 23 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 23 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Blue Light  car was looted goods million.
गढ़मुक्तेश्वर की नानपुर पुलिस चौकी के पास 26 नवंबर की रात मेरठ से लखनऊ जा रहे ट्रक को एक करोड़ के माल समेत लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के मास्टर माइंड समेत दो आरोपी भाग निकले हैं। बदमाशों ने नीली बत्ती लगी कार से यह वारदात की थी। पुलिस ने कार और करीब 50 लाख का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने बताया कि 26/27 नवंबर की रात मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर से एक ट्रक दवाइयां, किताबें, खेल का सामान, ऑटो पार्ट्स, हार्डवेयर का सामान, टायर, लोहे के पाइप व रॉड आदि करीब एक करोड़ का माल लेकर लेकर लखनऊ के लिये निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक को लखीमपुर खीरी का रहने वाला मनोज चला रहा था। जब ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की नानपुर चौकी से ग्राम दौताई के मध्य पहुंचा तो एक नीली बत्ती लगी कार सवार चार लोगों ने ट्रक को टॉर्च दिखाकर रोक लिया।

बदमाशों ने चालक को वैगनआर कार में डाला और ट्रक लूट लिया। जांच में पता चला कि बदमाशों ने गांव गेझा थाना परतापुर मेरठ निवासी अनिल और काजमाबाद गून निवासी पवन को कुछ माल बिक्री किया है। इस पर इन्हें दबोचकर गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार आरोपी की तलाश की जा रही थी।

सोमवार रात गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि नीली बत्ती लगी वैगनआर कार से वारदात करने वाले गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिये आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो बदमाशों को कार सहित दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर करीब 50 लाख से अधिक का माल और वैगनआर कार को बरामद कर लिया गया है, जबकि पकड़े गए दो बदमाशों के शातिर अपराधी मौके से भाग निकले।

पकड़े गए आरोपी अरुण कुमार उर्फ बल्लू निवासी रतावली थाना भावनपुर मेरठ और विकास निवासी जटवाड़ा सिहानी थाना सिहानी गेट मेरठ है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड दीपक और लोकेश उर्फ सेठी निवासी आजमपुर थाना रोहटा मेरठ हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।


लुटेरों ने वैगनआर कार दिल्ली से किराये पर ली थी। चालक को हरिद्वार ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर कार लूट ली। बाद में बदमाशों ने चालक को भी पुरकाजी के पास सड़क पर फेंक दिया। इस घटना का मुकदमा पुरकाजी में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed