फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bike rider killed by train.

दोयमी फाटक पर ट्रेन से कटकर बाइक सवार की मौत

Fri, 05 Aug 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Aug 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
bike rider killed by train.
ट्रेन से कटकर बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

दोयमी फाटक पर मुरादाबाद से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही।

विज्ञापन


स्टेशन पर रुकी ट्रेन के इंजन से 15 मिनट की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को निकालकर आगे रवाना किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव काकोड़ी निवासी 35 वर्षीय मनोज शर्मा पुत्र गंगाशरण गांव में खेती करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे वह बाइक से अपनी बहन का सिंदारा देने असौड़ा जा रहा था। शॉर्ट कट के चक्कर में मनोज फ्लाई ओवर के बजाय दोयमी फाटक के पास से बाइक निकलने लगा। यहां से असौड़ा के लिए एक कच्चा रास्ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे लाइन पार करते समय उसकी बाइक ट्रैक के बीच में फंस गयी। मनोज ने बाइक निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकली। इसी दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही सद्भावना एक्सप्रेस आ गयी। मनोज ट्रेेन की चपेट में आ गया, इससे कटकर उसकी मौके पर मौत हो गयी।

टक्कर के बाद मनोज की बाइक ट्रेन के इंजन में अटक गयी। इंजन में फंसी बाइक करीब एक किलोमीटर दूर स्थित हापुड़ स्टेशन तक घिसटती चली गयी। ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज है, इस कारण ट्रेन की स्पीड अधिक नहीं थी।

स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद इंजन से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बाइक को निकाला गया। इंजन की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। बाइक घिसटने से ट्रैक क्षतिग्रस्त न हुआ हो इसकी भी जांच की गयी।


स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना से कोई अतिरिक्त ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। जांच के बाद ट्रैक को सुचारु कर दिया गया। उधर, देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed