फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Beat train from running married lovers

शादी कर भाग रहे प्रेमी युगल से ट्रेन में मारपीट

Fri, 16 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 16 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Beat train from running married lovers
मारपीट - फोटो : Demo Pic

 घर से भागे प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। मेरठ स्टेशन से इलाहाबाद जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में चढ़े प्रेमी युगल के साथ यहां पहुंचे परिजनों ने जमकर मारपीट की। परिजनों ने युवती को मेरठ स्टेशन पर ही उतार लिया जबकि युवक को ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मियों ने हापुड़ जीआरपी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बागपत के कस्बा दोघट निवासी हरेंद्र पंवार का गाजियाबाद के सुभाष नगर निवासी भावना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले दोनों घर से भाग गए और गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम दोनों मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंचे और इलाहाबाद जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में बैठ गए। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन में ही दोनों के साथ जमकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। युवती के परिजनों ने उसे ट्रेन से खींच लिया जबकि कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए ट्रेन में सवार हो गए। इस दौरान ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मियों ने युवक की जान बचाई। हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।


सुरक्षाकर्मियों ने युवक को ट्रेन से उतारकर हापुड़ जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक-युवती बालिग हैं और उनके पास शादी का प्रमाणपत्र भी है। युवक की सुरक्षा सुनिश्चित कर उसे छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed