{"_id":"0a60d8d666e4d2dfa206ec0946aa0f8e","slug":"bavaria-gang-was-killed-watchman-and-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गैंग ने की थी दुकानदार-चौकीदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गैंग ने की थी दुकानदार-चौकीदार की हत्या
अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पहले गढ़ के बैंक्वेट हॉल में चौकीदार और एक दुकानदार की हत्या लूट का विरोध करने पर हुई थी। हत्याकांड को अंजाम संभल के बावरिया गैंग ने दिया था, जिसमें तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गढ़-चौपला के स्याना रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल में 28 अगस्त की देर रात को बदमाशों ने दुकानदार नितिन माहुर (22) निवासी स्याना और चौकीदार मौसम अली निवासी वेस्ट बंगाल (50) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। चार माह गढ़ पुलिस डबल मर्डर का खुलासा कर सकी है।
इंस्पेक्टर आरके वर्मा ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में हुए डबल मर्डर को संभल क्षेत्र के बावरिया गैंग ने अंजाम दिया था। हत्या का खुलासा सर्विलांस की मदद से हुआ है। गैंग के सदस्य बैंक्वेट हॉल में लूट और मर्डर के बाद नितिन का एक मोबाइल भी ले गए थे। जिसे पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी सुहेब उर्फ शोएब पुत्र हुसैन निवासी मुकर्रमपुर थाना नखासा जिला संभल ने मामले को खुलाया किया है। उसके पास से नितिन से लूटा गया मोबाइल भी मिल गया है। दो अन्य हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।