{"_id":"582740ba4f1c1bf77eb3b940","slug":"atm-password-flown-asking-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पासवर्ड पूछकर 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पासवर्ड पूछकर 50 हजार उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
एटीएम का पासवर्ड पूछकर 50 हजार उड़ाए
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला सद्दीकपुरा के एक युवक को शातिर ने फोन कर एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर पचास हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद रुपये निकालने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी शहजाद पुत्र यामीन का खाता पिलखुवा के बैंक ऑफ बड़ौदा में है। शहजाद ने बताया कि उसके मोबाइल पर शनिवार दोपहर एक फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी। शातिर ने शहजाद को कार्ड चालू कराने के लिए पासवर्ड पूछा। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर पचास हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह दंग रह गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाते में एंटी कराई तो पचास हजार रुपये निकले मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।