{"_id":"5803a8834f1c1bd875291f71","slug":"assaulting-women-on-the-need-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने पर महिलाओं से मारपीट कर ताना तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकादा करने पर महिलाओं से मारपीट कर ताना तमंचा
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट कर ताना तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की शादी के दौरान उधार ली गई लाखों की रकम वापस लौटाने का तकादा करने से गुस्साए व्यक्ति ने महिलाओं से मारपीट कर तमंचा तान दिया। गढ़ निवासी विपिन पुत्र करनसिंह, मुन्नी पत्नी आकिल निवासी आदर्शनगर गढ़ और पलवाड़ा निवासी यूनुस की पत्नी नसीमा ने आरोप लगाया है कि पलवाड़ा के ही शाहिद ने करीब दो साल पहले बेटे की शादी की थी, जिसमें उसने बतौर जरूरत 7.95 लाख की रकम उधार लेकर तीन महीने में लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन
लगातार वादा झूठा साबित होने पर रविवार को उन्होंने फिर से तकादा कर दिया। इसे सुनते ही शाहिद ने उनके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसने महिलाओं के ऊपर तमंचा तान दिया और भविष्य में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि पैसों के लेनदेन व मारपीट का मामला गढ़ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन