{"_id":"592306d64f1c1b4d6a536d31","slug":"arrested-who-made-fake-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रा के फर्जी आरक्षण कराने वाला युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल यात्रा के फर्जी आरक्षण कराने वाला युवक दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 22 May 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
युवक दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की आईडी पर रेलवे टिकटों का फर्जी तरीके से आरक्षण कर उन्हें ब्लैक करने का धंधा करने वाले एक युवक को मुरादाबाद रेलवे की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच और आरपीएफ हापुड़ की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मौके से 24 हजार के टिकट, एक लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया गया है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद रेलवे की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच को जानकारी मिली थी कि खरखौदा में एक युवक अपने परिजनों की आईडी पर रेलवे के टिकट अवैध रूप से आरक्षित कराकर ब्लैक करता है।
विज्ञापन
इस सूचना पर मुरादाबाद से रेलवे इंटेलीजेंस के उप निरीक्षक अनिल कुमार, कृष्ण वीर सिंह राहुल राणा पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह हापुड़ आए और आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार आदि को साथ लेकर खरखौदा पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने खरखौदा बस स्टैंड स्थित शर्मा बुक डिपो पर छापा मारकर वहां से करीब 24 हजार के विभिन्न स्थानों के आरक्षित टिकट, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर बरामद किया। इसी के साथ दुकान के स्वामी सुमित भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया।
उसके पास आईआरटीसी का कोई लाइसेंस नहीं था। बताया गया है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान बस स्टैंड पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।