फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Animal smugglers attacked.

पशु तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला

Thu, 02 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers attacked.
घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

राजपुर गांव में गन्ने की फसल में गोकसी कर रहे पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए खेत की घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथ भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय और दो बैल को मुक्त कराया है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर सिंभावली पुलिस टीम आनन फानन में राजपुर गांव के जंगल में पहुंची। जहां गन्ने की फसल  में गोकसी कर रहे गो तस्करों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आसपास के खेतों की घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि उनके दो साथी चकमा भाग गए। पुलिस ने मौके पर एक गाय, दो बैल और एक मवेशी के अवशेष समेत उन्हें काटने को लाए गए उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवित मिले गौशाला के संरक्षण में भेज दिया गया है। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए पशु तस्कर महरबान, नफीस निवासी जलालपुर, बुलंदशहर और मुनफअत, जमालुद्दीन राजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है,

जिनके दो साथी साजिद और सलीम निवासी राजपुर भागे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन छुरी, कुल्हाड़ी, चाकू, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपियों और उनके दो साथियों के खिलाफ गोकसी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

गोकसी करने वाले पशु तस्करों को भंडाफोड़ होने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इस पर भाजपाई आनन फानन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी मीना सिंह और युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक भाटी के नेतृत्व में सिंभावली थाने पहुंचे।


यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने भागे हुए दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने के गेट पर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी। एसओ एनके शर्मा ने भाजपाइयों को जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed