{"_id":"57c1d9b24f1c1b4244d4f4cf","slug":"additional-sp-office-to-villagers-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल एसपी कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडिशनल एसपी कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही के चलते आए दिन उसके अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अटूटा गांव से अपहृत किशोरी के आरोपी 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पहले तो पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने के चक्कर लगावाए और अब जैसे तैसे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
इस बात से गुस्साए ग्रामीण शनिवार का एएसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड की शह पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को अटूट गांव के दर्जनों महिला-पुरुष एकत्रित होकर एएसपी कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों को कहना था कि निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री को 18 अगस्त की रात गांव का ही युवक अपहरण कर ले गया था। सुबह के समय जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पता चला कि गांव का ही युवक रोहित अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर ले गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहंी हुई। कई दिनों के बाद थाना बाबूगढ़ में मामला दर्ज करा दिया लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक की बुआ का लड़का बाबूगढ़ थाने में ही होमगार्ड है, जिसने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रखा है। ग्रामीणों ने एएसपी राम नयन यादव से मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, प्रदीप, वीरेंद्र सिंह, गजराज, मीर सिंह, मनोज, जगत सिंह, राजेंद्र, कमरपा, परवेज, ताहिर, भंवर सिंह, रणकेश, रणवीर, दिनेश, बबलू, दीपक, गौरव, अंकित, विजय सिंह आदि रहे।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना था कि 23 अगस्त को थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही युवक किशोरी को अगवा कर ले गया है। उसकी बुआ का लडक़ा होमगार्ड है और थाने पर ही तैनात है। इस लिए पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहंी कर रही है।
ऐसे करेगी खाकी तो जनता का होगा क्या?
नाबालिग के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस की इतनी घोर लापरवाही सबसे बड़ा और अहम सवाल है। यदि पुलिस ही आरोपियों को पनाह देगी तो जनता का क्या होगा।
क्या कहती है पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जिसकी जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश बाबूगढ़ पुलिस को दिए जा चुके हैं। यदि होमगार्ड की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।