{"_id":"571103a34f1c1b40094a6ad3","slug":"accused-attacker-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भाई पर कातिला हमला करने वाला एक आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भाई पर कातिला हमला करने वाला एक आरोपी जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
हमला करने वाला एक आरोपी जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के भाई पर कातिला हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, वहीं तीसरा दिन बीतने के बाद भी घायल युवक को होश नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
बता दें कि सयुस पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुशनूद जूनियर का छोटा भाई कुंवर इमरान बुधवार की रात को सिंभावली के हिम्मतपुर रोड पर स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था, जिस पर बाइक और कार सवार लोगों ने ताबड़तोड़ ढंग में फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
इस हमले में सपा नेता के भाई के पेट में तीन गोलियां लगी थीं, जो मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। परंतु परिजनों की मानें तो तीसरा दिन बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आ पाया है, जिससे इलाज कर रहे चिकित्सक उसकी हालत गंभीर मान रहे हैं।
विज्ञापन
परंतु वहीं बाबूगढ़ पुलिस ने सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमले करने में शामिल रहे एक आरोपी को दबोचने का दावा किया है। एसओ विजय बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया अंकित गांव नंगला कटक थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है।
जिसके कब्जे से बाइक और देसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। एसओ का कहना है कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।