फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये निकाले

ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये निकाले

Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये निकाले
ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैट निवासी एक ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी आसिफ ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि दो दिन पहले वह सिंभावली में स्थित एक बैंक के एटीएम में अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए गया था। पीड़ित का कहना है कि शनिवार को वह बैंक शाखा में पासबुक में एंट्री कराने गया था जहां एंट्री कराने पर पता चला कि उसके खाते से दो बार में 15 हजार और 10 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। इसका पता चलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना के बारे मे शाखा प्रबंधक से भी शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि उसने अपना एटीएम कार्ड किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया। इसके बावजूद बैलेंस चेक करने पर उसके खाते से 25 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed