{"_id":"5af1f35a4f1c1bea118b5fd9","slug":"91525805914-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी किया
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी, मोबाइल समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मात्र मोबाइल गुम होने की तहरीर ली है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी जितेंद्र सोमवार की रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में कमरे में घुसे चोरों ने खूंटी पर टंगे हुए उसके कपड़ों की जेब में से एक हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, डीएल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह जेब से पर्स गायब देखकर जितेंद्र के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए मात्र मोबाइल गुम होने की तहरीर लेकर उसे चलता कर दिया। कार्यवाहक एसओ संजीव कुमार ने बताया की पीड़ित ने केवल मोबाइल गुम होने की तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।