फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी
बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ निवासी मारबल व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर चोर साठ हजार नकदी, 12 तोले सोना व छह किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बाबूगढ़ निवासी कुलदीप सिंह की गांव सिमरौली में मारबल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को कुलदीप अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से हापुड़ आए थे। उनका पुत्र दुकान पर था, जबकि पुत्री पेपर देने गई थी। ऐसे में मकान में ताला लगा हुआ था। दोपहर के समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मकान में रखे 60 हजार रुपये नकदी, 12 तोले सोना व करीब छह किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। हापुड़ से लौटने पर ताले टूटे हुए देख कुलदीप के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed