फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए

Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए
अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए हैं जिनके कब्जे से नोएडा से चुराई गईं दो बाइक बरामद हुई हैं।
गढ़-स्याना रोड पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में पुलिस शनिवार रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवक अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। संदेह होने पर एसओ जयपाल रावत ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक छोड़कर पास के जंगल में फसलों में छिप गए। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपने नाम संदीप निवासी सदरपुर और कमलजीत निवासी बहादुरगढ़ बताए हैं, जिनके कब्जे से नोएडा से चुराई गई पल्सर और स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद हुई हैं। एसओ ने बताया कि बंदी युवकों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो अपने गिरोह सरगना के संरक्षण में अब तक चोरी कर कई बाइकों को बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर बाइकों की बरामदगी और कार्रवाई से नोएडा पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed