{"_id":"5a5e44714f1c1b76268b4a62","slug":"91516127345-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन पर रोक को विशेष धरपकड़ अभियान चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बालू खनन पर रोक को विशेष धरपकड़ अभियान चला
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने तीन स्थानों पर बालू का अवैध स्टॉक पकड़ा
अवैध बालू खनन पर रोक को विशेष धरपकड़ अभियान चला
गढ़ पुलिस ने गंगा से रेत ला रहीं 25 बुग्गी दबोचीं
बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध खनन पर रोक को जन सहयोग मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष धरपकड़ अभियान के तहत एसडीएम ने तीन स्थानों पर बालू का अवैध स्टॉक पकड़ा। गढ़ पुलिस ने गंगा से बालू ला रही 25 बुग्गियां दबोचीं। इस दौरान बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध खनन पर पूरी तरह रोक को जन सहयोग मांगा है।
गंगा नदी से बालू खनन और क्षेत्र में परमीशन के बिना हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर पूरी तरह नकेल कसने को विशेष धरपकड़ अभियान चलाया है। इसके तहत एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कई जगह बिल्डिंग मेटीरियल बेचने वालों के ठिकानों पर छापामारी की। एसडीएम ने बताया कि छापामारी के दौरान गांव लोदीपुर सोबन में सपा नेता सरनजीत गुर्जर के घर के पास 30 घन मीटर, पवन कुमार की दुकान से 55 घन मीटर, हिरनपुरा चौकी में हरपाल की दुकान से तीन सौ क्विंटल बालू रेत का स्टॉक पकड़ में आया है, जिसकी कोई परमीशन नहीं ली गई है। एसडीएम ने बताया कि बालू को कब्जे में लेकर तीनों लोगों के खिलाफ खनन एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी तहसीलदार समेत सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को भी गंगा से बालू और जंगल में होने वाले अवैध मिट्टी खनन की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाकर पकड़ में आने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं गढ़ पुलिस की टीमों ने मंगलवार तड़के में खादर क्षेत्र में छापामारी कर गंगा से बालू लेकर आ रहीं 25 बुग्गियों की धरपकड़ की है। इसके अलावा बहादुरगढ़ पुलिस ने बालू खनन पर नकेल कसने को गंगा से जुड़े गांव पूठ, नवादा और आलमनगर में चौपाल लगाईं। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अगर कोई भी गंगा में बालू खनन करता है तो अविलंब थाने समेत उन्हें सूचित कर दें।