फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर कपड़े बेचने का पर्दाफाश

्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर कपड़े बेचने का पर्दाफाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर कपड़े बेचने का पर्दाफाश
ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर कपड़े बेचने का पर्दाफाश
विज्ञापन


हापुड़। ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर दुकानों पर कपड़ा बिक्री करने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शहर की दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान लाखों रुपये के कपड़ों के साथ ही दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है।
मंगलवार को एक ब्रांडेड कंपनी से आए सीनियर इनवेस्टीगेटर और उनकी टीम पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शहर में दुकानों पर ब्रांडेड कंपनी के टैग का दुरुपयोग कर नकली रेडिमेड कपड़े बेचने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को कंपनी की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई के आदेश दिए। दोपहर के समय टीम रेलवे रोड स्थित न्यू लुक और स्टाइल वर्ल्ड नाम की दो कपड़ों की दुकानों पर पहुंची। जहां टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए चार ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगे हुए भारी मात्रा में नकली कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दुकानदारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कंपनी की ओर से आए अधिकारी मोहित ने बताया कि कंपनी के अनुसार इन कपड़ों की कीमत लाखों रुपये में है। जबकि यह दुकानदार कंपनियों का टैग लगाकर नकली रूप से बेहद कम कीमत में रेडिमेड कपड़े बाजार में बेच रहे थे। इन कपड़ों की ग्राहक लगातार शिकायत कंपनी में कर रहे थे। जिसके बाद कंपनियों को दुकानों पर नकली कपड़े बेचने की जानकारी प्राप्त हुई।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed