फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ऑटो चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा

ऑटो चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा
ऑटो चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे किनारे सीएनजी पंप से ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से छीने गए ऑटो समेत एक तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।

गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी राहुल का ऑटो पिलखुआ थाना क्षेत्र के गांव कासमाबाद निवासी अंकित और जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव बारसाबाद निवासी ललित ने किराए पर लिया था। जिन्होंने गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर के पास बने सीएनजी पंप पर राहुल से ऑटो छीन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अंकित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट एक गैराज पर छापा मारा गया। जहां से दूसरे आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिसकी निशानदेही पर छीना गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed