फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुकान पर सामान लेने गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म

दुकान पर सामान लेने गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर सामान लेने गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म
दुकान पर सामान लेने गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

धौलाना। यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती बतायी तो हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी नौ वर्षीय एक बच्ची को उसकी मां ने दुकान पर कुछ सामान लेेने के लिए भेजा था। इसी दौरान दुकान पर मौजूद युवक मुन्नवर ने बच्ची को अकेला देखकर दुकान के अंदर खींच लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को घर भेज दिया गया। दुकान पर विरोध करने पहुंची मां के साथ भी आरोपी ने बदसलूकी की। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गयी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेप के दौरान युवक का चाचा भी मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसेे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed