फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अपह्त किशोरी बरामद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

अपह्त किशोरी बरामद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अपह्त किशोरी बरामद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अपह्त किशोरी बरामद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। आठ दिन पहले अपह्त किशोरी को बहादुरगढ़ पुलिस ने बुधवार रात बरामद कर लिया है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डालचंद ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। उसका कहना था कि उसकी दो बेटियां गांव में ही एक महिला के घर कुरान शरीफ पढ़ने जाती थी। चार जनवरी को एक बेटी की तबियत खराब होने के कारण दूसरी बेटी अकेले ही पढ़ने गई। इस बीच रास्ते से फजरू और असलम ने उसका अपहरण कर लिया था जिसकी काफी तलाश की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार रात पुलिस टीम ने किशोरी को गांव के रास्ते से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed