{"_id":"5a53b6a34f1c1bbf2d8b56a3","slug":"71515435683-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के खाते से 50 हजार उड़ाए
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के खाते से 50 हजार उड़ाए
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर युवक के खाते से 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गढ़ थाना क्षेत्र के मौहल्ला बड़ा बाजार निवासी एक युवक ने बताया कि उसका खाता गढ़ चौपला पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में है। दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक अधिकारी बताते हुए उसका एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही। जिसके बाद फोन करने वाले ने एटीएम कार्ड चालू कराने के लिए उसका नंबर और पासवर्ड पूछा। एटीएम कार्ड बंद होने के डर से उसने नंबर और पासवर्ड बता दिया। जिसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जानकारी करने पर बैंककर्मी भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो