फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा

Wed, 27 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अलीगढ़ में मेडिकल का छात्र है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। अपनी दादी के इंतकाल पर हापुड़ आए मेडिकल छात्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने 36 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड पर मजीदपुरा मोड़ निवासी सुहेल पुत्र साबिर अलीगढ़ में मेडिकल का छात्र है। सोमवार को उसकी दादी का इंतकाल हो गया था। उक्त सूचना पर वह हापुड़ आया था। मंगलवार रात करीब 8 बजे सुहेल अपने आई फोन पर बात करते हुए अपने चाचा के घर जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। यह स्थिति तब है जब तीन दिन पहले ही एसपी ने मोबाइल लूट के मामले में रेलवे रोड पुलिस चौकी को सस्पेंड करने का अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश पकड़े गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी एक युवक से रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed