फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीडी किसान चैनल में पत्रकारों की भर्ती के नाम पर ठगी

डीडी किसान चैनल में पत्रकारों की भर्ती के नाम पर ठगी

Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डीडी किसान चैनल में पत्रकारों की भर्ती के नाम पर ठगी
डीडी किसान चैनल में पत्रकारों की भर्ती के नाम पर ठगी
विज्ञापन

-बेरोजगार लोगों को ठग बना रहे निशाना, नियुक्ति पत्र में सिक्योरिटी के लिये खाता में जमा कराने हैं 13850 रुपये
-हाई स्कूल पास को 32000 रुपये मासिक वेतन का झंासा
-चैनल सूत्रों का दावा नहीं हो रही कोई भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दूरसंचार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले डीडी किसान चैनल में पत्रकारों की भर्ती के नाम पर कम शिक्षित, बेरोजगार ठगे जा रहे हैं। ठग बाकायदा नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं जिसमें एक खाता नंबर दिया गया है जिसमें सिक्योरिटी की रकम 13850 रुपये जमा कराने को कहा गया है। इसमें रकम डालते ही हड़प लिया जाता है।
हापुड़ जिले में अनेक लोगों के पास डीडी किसान चैनल में बतौर पत्रकार नियुक्ति के पत्र आ चुके हैं। इन नियुक्ति पत्रों के ऊपर भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय हिंदी में जबकि उसके नीचे अंग्रेजी में भारतीय दूर संचार केन्द्र लिखा होता है। उक्त नाम का कोई मंत्रालय भारत सरकार में नहीं है। जबकि नियुक्ति पत्र के बीच काफी बड़े अक्षरों में दूरदर्शन और उसके नीचे किसान लिखा होने के साथ इसी पृष्ठ पर सिक्योरिटी जमा करने को बैंक का खाता नंबर और सबसे नीचे लिखा गया है भारत सरकार के दूर संचार मंत्रालय द्वारा जारी।
विज्ञापन

किसान पत्रकार नियुक्ति पत्र में योग्यता हाई स्कूल के समकक्ष, आयु 18 से 45 वर्ष, कृषि का सामान्य ज्ञान, संवाददाता का वेतन 48 से 42 हजार, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि 22500 से 28500, पत्रकार 32500 से 22500 और क्लर्क 26000 से 18000 रुपये मासिक वेतन है। इसके अलावा आवास, भोजन तथा इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि सरकारी नौकरी में वेतनमान नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता है जबकि इस तथाकथित चैनल के नियुक्ति पत्र में वेतनमान ऊपर से नीचे चला है। इतना ही नहीं एक परिचय पत्र भी साथ में आता है। इस पत्र में यह भी बताया जाता है कि आपका इंटरव्यू फोन पर हो गया था जिसमें आपकी आवाज की जांच भी हुई जो स्पष्ट है। इसी के बाद चैनल ने आपको उत्तीर्ण कर उक्त पत्र भेजा गया है।
उक्त नियुक्ति पत्र में यह भी निर्देश था कि पत्र के मिलते ही दो दिन में सिक्योरिटी के 13850 रुपये बताए बैंक खाते में जमा करा दें तभी प्रशिक्षण दिया जायेगा। पत्र में बताया गया है कि देश भर में 2492 और यूपी में 212 किसान पत्रकार रखे जाने हैं। इसी झांसे में आकर लोग दिये गये खाता नंबर में रुपया जमा कर देते हैं।

जबकि डीडी किसान चैनल के सूत्रों का कहना कि इस तरह कोई नियुक्ति चैनल में नहीं हो रही। इस तरह के नियुक्ति पत्र भेजकर ठगी की जा रही है जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने कहा कि लोग इस तरह के झांसे में न आएं और इस तरह सिक्योरिटी भी जमा नहीं करवाएं। वह जांच कर कार्रवाई करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed