फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दामाद ने भाई संग मिलकर ससुर को धुना

दामाद ने भाई संग मिलकर ससुर को धुना

Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने भाई संग मिलकर ससुर को धुना
दामाद ने भाई संग मिलकर ससुर को पीटा
विज्ञापन


गांव देवली में दामाद ने भाई के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं गांव फुलडेहरा में बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी धर्मेंद्र ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली निवासी एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन


रविवार शाम वह बेटी और दामाद से मिलने के लिए देवली गया था। यहां किसी बात को लेकर उसका दामाद से विवाद हो गया। इससे गुस्साए दामाद ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

वहीं गांव फुल्डेहरा में सोमवार दोपहर राहुल और बोबी के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल के दौरान विवाद होने पर बच्चों में मारपीट हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही राहुल और बोबी आमने-सामने आ गए और उनके बीच भी मारपीट होने लगी। घटना में दोनों घायल हो गए। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया।


दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed