फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

Tue, 16 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद की सपा नेत्री जैबुननिशां की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने देसी बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल से होकर निकल रहे रजवाहे के पास पहुंची तो हाथ में बंदूक लेकर संदिग्ध दशा में घूम रहे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी पास के खेत में खड़ी फसल में छिप गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी महरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन है, जो शातिर किस्म का अपराधी है। महरुद्दीन गाजियाबाद की सुदामापुरी बिहारपुर कॉलोनी में रहने वाली सपा कार्यकर्ता जैबुननिशां की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसने 30 सितंबर 2015 को सपा नेत्री जैबुननिशां को डासना में पार्टी मीटिंग होने की बात कहकर घर से बुलाकर ले गया था। आरोपी ने महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर रजवाहे की पुलिया के पास फेंक दिया था। शव की शिनाख्त होने पर बेटे मोनिस ने मां को घर से बुलाकर ले जाने वाले महरुद्दीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस विभाग ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। हत्यारोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed