फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश हुआ

लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश हुआ

Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश हुआ
लूट की फर्जी घटना का हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ससुरालियों को फंसाने के लिए झोलाछाप चिकित्सक ने घर में लूट का नाटक रच दिया, लेकिन जांच में हकीकत का खुलासा होने पर पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोच लिया।

गढ़ के मोहल्ला मीरा रेती में रहने वाला सूरजपाल पुत्र भगीरथ शुक्रवार की सुबह कोतवाली में पहुंचा। जिसने पुलिस को दुखड़ा सुनाकर बृहस्पतिवार की देर रात को क्षेत्र के गांव गडावली में रहने वाले अपने ससुरालियों के घर में घुसकर 26 हजार की नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर एनके सिंह के नेतृत्व में एसएसआई सुभाष यादव और एसआई अजित सिंह आनन फानन में मौका ए वारदात पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राम मोहन सिंह, सीओ पवन कुमार और स्वॉट टीम इंचार्ज रवि रतन समेत हापुड़ से आई फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया तो कुछ ही देर में लूट के फर्जीवाड़े की सारी हकीकत खुलकर सामने आ गई। कोतवाली परिसर में सीओ पवन कुमार ने मीडिया को बताया कि लूट का फर्जीवाड़ा खुलने पर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो शिकायतकर्ता ने कुछ ही देर में सारी सच्चाई उगल दी। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित और परेशान करते आ रहे हैं, जिन्होंने बृहस्पतिवार की रात को मरीज बनकर उसका दरवाजा खुलवा लिया और फिर घर में घुसकर पत्नी समेत उसके साथ मारपीट कर दी। वादी ने बताया कि मारपीट का बदला लेने के मकसद से उसने असल घटनाक्रम को छिपाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ घर में लूटपाट करने की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घर में रखी जिस नकदी और सोने चांदी के जेवरात को लुटना बताया गया था, उसे कब्जे में लेने के साथ ही फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले वादी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed