फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 30 लाख ठगे

जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 30 लाख ठगे

Thu, 25 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 30 लाख ठगे
जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से ठगे 30 लाख
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 30 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिल्ली सुंदरनगरी निवासी हाजी नन्हा ने बुधवार को गढ़ कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह रेस्टोरेंट चलता था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसने एक साल पहले रेस्टोरेंट बेच दिया। रेस्टोरेंट बेचने से मिली रकम से वह जमीन खरीदना चाहता है। इस संबंध में उसने अपने परिचितों अख्तर हसन निवासी सुंदर नगरी दिल्ली और इरशाद निवासी गांव जई, थाना जानी, जनपद मेरठ को बताया। उन्होंने गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई के पास जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने बताया कि अख्तर और इरशाद ने उसे कुछ समय बाद गांव दौताई निवासी आसिम, इस्लाम, अखलाख, यूसुफ, राहत, अंसार, नवाजिश और फुरकान से मिलवाया। उन्होंने दौताई के पास उसे कृषि भूमि दिखाई। पीड़ित का कहना है कि 10 अप्रैल 2017 को आरोपियों ने गढ़ तहसील पहुंचकर उक्त भूमि का एंग्रीमेंट कराया, जिसके बाद उसने 30 लाख रुपया बयाना भी आरोपियों को दे दिया। इसके दो माह बाद उसने उक्त जमीन का बैनामा कराने की बात कही, लेकिन जब नियत तारीख पर उसने बैनामा कराने को कहा तो उन्होंने घरेलू परेशानी बताकर टाल दिया। छह महीने बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने बैनामा उसके नाम नहीं कराया तो वह 29 दिसंबर को अपने परिचितों को साथ लेकर दौताई पहुंच गया और बैनामा कराने अथवा उसके पैसे लौटाने की मांग की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। थाने में तहरीर देने के बाद भी जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर एन के सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed