{"_id":"5be72e08bdec2269b8464027","slug":"51541877256-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंख के खेत में मिली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंख के खेत में मिली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंख के खेत में मिला लापता युवती का शव
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शव शनिवार को ईंख के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती का शनिवार को एक युवक को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से कहीं चली गई। जानकारी होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। शाम के समय ग्रामीणों को गांव के पास स्थित एक ईंख के खेत में वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिस युवक को लेकर विवाद हुआ था, वह भी लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। परिजन एक युवक पर आरोप लगा रहे हैं, जो फिलहाल लापता है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।