फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख लूटे

दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख लूटे

Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख लूटे
दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख लूटे
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा स्थित एक समारोह स्थल के बाहर से बाइक सवार दो बदमाश दूल्हे के पिता के हाथ से चार रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर तक लूट की घटना को दबाए रखा। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी कृष्ण पाल सिंह के पुत्र दीपक की शादी गांव रसूलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार को बारात उपैड़ा स्थित एक बैंक्वेट हाल पहुंची। शादी की रस्में धूमधाम के साथ चल रही थीं। इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों को विदा करने के लिए दूल्हे के पिता कृष्ण पाल गेट पर मौजूद थे। कुछ देर पहले ही उन्होंने पूर्व मंत्री मदन चौहान को भी विदा किया था।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके हाथ से बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब चार लाख रुपये रखे हुए थे। बैंक्वेट हाल के बाहर लूट की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed