फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   51 lakh illegal liquor seized, one arrested.

51 लाख की अवैध शराब पकड़ी, एक हिरासत में

Mon, 23 May 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
51 lakh illegal liquor seized, one arrested.
जौनपुर ले जाई जा रही थी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से तस्करी कर जौनपुर ट्रक में ले जाई जा रही 51 लाख रुपये की 11 सौ शराब की पेटी आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शराब माफिया के बारे में जानकारी की जा रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा जा सके।

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देश पर शराब तस्करों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया है। आबकारी निरीक्षण और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से एक ट्रक में तस्करी कर लाखों रुपये की शराब ले जाई जा रही है। 
विज्ञापन


इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने निजामपुर पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक ट्रक दिल्ली से आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 11 सौ शराब की पेटियां बरामद हुईं। इनकी बाजार में कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।  पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed