{"_id":"5a8c667d4f1c1ba4268bb594","slug":"41519150717-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दिल्ली के वकील दंपति समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दिल्ली के वकील दंपति समेत सात घायल
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दिल्ली के वकील दंपती समेत सात घायल
गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दिल्ली के वकील दंपती समेत सात घायल हो गए। इनमें से एक को मेरठ रेफर किया गया है।
ब्रजघाट गंगा पुल के पास सोमवार रात करीब दस बजे लकड़ी से भरी कैंटर की इंडिका कार में साइड लग गई। इससे कार में बैठे दिल्ली के वकील जयवीर सिंह, उनकी पत्नी सुषमा और चालक विरेंद्र सिंह निवासी शाहदरा घायल हो गए। दूसरी घटना सोमवार रात को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनंगला के पास हुई, जहां कार की चपेट में आने से बाइक पर जा रहा गांव लुहारी का शेरू घायल हो गया। तीसरी घटना सोमवार रात को गांव कनौर में शराब ठेके के पास हुई, जहां जहांगीराबाद का अमित बाइक में केंटर की साइड लगने से घायल हो गया जो गांव लुहारी में हुए सगाई समारोह में शिरकत कर वापस लौट रहा था। चौथी घटना मंगलवार सुबह गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास हुई, जहां गन्ने से भरे ट्राले की साइड लगने से बाइक चला रहा विवेक और पीछे बैठा उसका दोस्त अनुज निवासी मवाना घायल हो गए, जो रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने स्याना जा रहे थे। राहगीरों समेत पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां परीक्षण के दौरान हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने विवेक को मेरठ रेफर कर दिया।