फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में किशोरी समेत सात घायल हुए

सड़क हादसों में किशोरी समेत सात घायल हुए

Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोरी समेत सात घायल हुए
सड़क हादसों में किशोरी समेत सात घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में किशोरी समेत सात घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़-स्याना रोड पर गांव सालारपुर में किसान रामसिंह की बेटी छाया बुग्गी में बैठकर जंगल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान परीक्षा देकर गांव ढोलपुर लौट रहे छात्र की बाइक की साइड लगने से वह घायल हो गई। दूसरी घटना सोमवार रात करीब दस बजे गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कैंटर ने सेंट्रो कार को साइड मार दी। इससे कार में बैठे नितिन, विवेक, राहुल और चालक जसपाल निवासी शहादरा घायल हो गए, जो अमरोहा से दोस्त की शादी में शिरकत कर लौट रहे थे। तीसरी घटना मंगलवार सुबह गढ़-मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास हुई, जहां ओवरलोड गन्ना लादकर शुगर मिल को जा रहे ट्राले की साइड लगने से बाइक चला रहा सुमित और उसका चचेरा भाई योगेश निवासी सरधना घायल हो गए, जो बुलंदशहर के दिवंगत रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने ब्रजघाट को आ रहे थे। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने नितिन को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed