फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष ,फायरिंग

मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष ,फायरिंग

Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष ,फायरिंग
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
विज्ञापन

-पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव लोधीपुरा निवासी दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में पहुंचकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष के थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी दो युवकों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर किसी ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

उसके बाद एक पक्ष के लोग एकत्र होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों में महिलाओं से छेड़कर भी कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित के मकान में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान पीड़ित पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हापुड़ देहात प्रभारी दीपक त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed