{"_id":"5926fe1a4f1c1b6011536472","slug":"40-thousand-looted-from-two-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर दो पशु व्यापारियों से 40 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर दो पशु व्यापारियों से 40 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 25 May 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से 40 हजार लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भम्हैड़ा गांव निवासी दो पशु व्यापारियों को कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश व्यापारियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें अल्लीपुर नहर के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। भम्हैड़ा निवासी कमरुद्दीन व अनीस सगे भाई हैं और पशुओं की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह गढ़ के अठसैनी में लगने वाली पैठ के लिए दोनों घर से निकले थे। दोनों बाबूगढ़ पुलिया पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक सफेद कार इनके पास आकर रुकी। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगा हुआ था।
विज्ञापन
कार में सवार चार लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने दोनों को कार में बिठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए दोनों से 40 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें अल्लीपुर नहर के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यापारियों ने 100 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।