फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पूणे में हुई लाखों की चोरी का हापुड़ में खुलासा

पूणे में हुई लाखों की चोरी का हापुड़ में खुलासा

Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूणे में हुई लाखों की चोरी का हापुड़ में खुलासा
पुणे में हुई लाखों की चोरी का हापुड़ में खुलासा
विज्ञापन


हापुड़। महाराष्ट्र के पुणे में एक बिल्डर के घर हुई लाखों की चोरी के आरोपियों को हापुड़ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात हाइवे से दबोच लिया। दोनों आरोपी नेपाली नागरिक हैं। उनके पास से 6.71 लाख रुपये कैश और 15 लाख के हीरे-सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। पुणे पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर की रात पुणे के थाना खडकी क्षेत्र के बोपोडी निवासी बिल्डर आशीष जैन परिवार के साथ कहीं गए हुए थे। घर में मौजूद नेपाल के जिला कालीकोट के गांव मालकोट निवासी नौकर केसर शाही ने नेपाल के ही जिला अछाम के रामा रोशन में रहने वाले अपने साथी कृष्णा शाह और चार अन्य साथियों के साथ घर में रखे करीब 16 लाख रुपये कैश और करीब 15 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने चार मोबाइल फोन भी चोरी किए थे। रुपयों के बटवारे के बाद सभी फरार हो गए थे। 11 नवंबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद खिडकी थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुणे के एसीपी क्राइम समीर शाह और इंस्पेक्टर पुणे अजीन को सूचना मिली कि केसर शाही और कृष्णा शाह दिल्ली से नेपाल की ओर जाने वाली बस में सवार होकर अपने घर भाग रहे हैं। इस सूचना पर पुणे पुलिस ने एसपी हापुड़ से संपर्क किया। सूचना के आधार पर एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी रवि रतन और बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार को टीम सहित लगा दिया। टीमों ने नेशनल हाइवे-24 पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बस से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से 6.71 लाख रुपये कैश व 15 लाख के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। सूचना पर पुणे पुलिस हापुड़ पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed