Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector suspends Patwari Mithlesh Verma for negligence in official duties; headquarters fixed at Ajgarbahar

सीजी: कोरबा में पटवारी पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, मिथलेश वर्मा तत्काल प्रभाव से निलंबित

Mon, 02 Nov 2026 04:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

कोरबा में शासकीय कार्यों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थिति के कारण कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पटवारी मिथलेश वर्मा को निलंबित किया। लंबित राजस्व कार्यों और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में बाधा को कार्रवाई का आधार बनाया गया।

 

विज्ञापन
Collector suspends Patwari Mithlesh Verma for negligence in official duties; headquarters fixed at Ajgarbahar
कोरबा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पटवारी मिथलेश वर्मा, प.ह.नं. 40 भैरोताल, तहसील दर्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील अजगरबहार निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1673/भू.अ./पट.स्था./2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 के माध्यम से पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनके कार्यों में कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन

नोटिस में कहा गया था कि पटवारी द्वारा भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार दैनिक डायरी का संधारण नहीं किया जा रहा है। कृषकों से संबंधित एग्रीस्टैक पंजीयन और बकेट क्लेम डिजिटल कॉप मोबाइल ऐप में प्रविष्टि का कार्य भी शुरू नहीं किया गया था। इसके अलावा नक्शा बंटाकन और अभिलेख दुरुस्ती के कार्य लंबे समय से लंबित थे। खरीफ वर्ष 2025-26 की मैनुअल गिरदावरी से संबंधित कार्य भी पीवी के माध्यम से नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की कोर्ट में पेशी, कल ओमान से भारत लेकर आई थी सीबीआई

पटवारी मिथलेश वर्मा ने नोटिस का जवाब 5 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में प्रस्तुत किया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक और समाधानकारक नहीं पाया गया। इसके अलावा वह 13 अक्टूबर 2026 से लगातार शासकीय कर्तव्यों से अनुपस्थित चल रहे थे।

उनकी अनुपस्थिति के कारण चक्रवात अर्नब से हुई फसल क्षति के आकलन और धान खरीदी से पहले कृषकों की समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। इससे किसानों को समय पर राहत और दस्तावेज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में बाधा आई।

प्रशासन ने इसे शासकीय कार्यों में व्यवधान और पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए सख्त रुख अपनाया। पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1) एवं नियम 3(क), (ख), (ग) का उल्लंघन पाया गया। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed