फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने कैरोसीन छिड़क कर आग लगाई

मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने कैरोसीन छिड़क कर आग लगाई

Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने कैरोसीन छिड़क कर आग लगाई
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई आग, रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव आलमनगर में मां की डांट से क्षुब्ध बीए की छात्रा ने अपने ऊपर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। उसे चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। वहां से छात्रा को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी एक छात्रा को मंगलवार की रात किसी बात पर उसकी मां ने डांट दिया था। इससे गुस्साई छात्रा ने सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर में रखा कैरोसीन अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। छात्रा को आग की लपटों में घिरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मगर, मेरठ में भी इलाज संभव न हो पाने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed