फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस कांस्टेबलों पर लगाया तीस हजार मांगने का आरोप

पुलिस कांस्टेबलों पर लगाया तीस हजार मांगने का आरोप

Fri, 04 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबलों पर लगाया तीस हजार मांगने का आरोप
पुलिस कांस्टेबलों पर लगाया
विज्ञापन

तीस हजार मांगने का आरोप

हापुड़। नगर के मोहल्ला हर्ष विहार कालोनी निवासी व्यक्ति ने दो पुलिस कांस्टेबल पर दो अप्रैल को हुए बलवे में फंसाने की धमकी देकर तीस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला हर्ष विहार कालोनी निवासी भूपेंद्र पुत्र छत्रपाल ने बताया कि वह मोहल्ले में ही मेडिकल स्टोर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को उसके स्टोर पर कोतवाली में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल पहुंचे और दो अप्रैल को हुए बवाल में उसका नाम आने की बात कही। पीड़ित ने उनसे बताया कि वह दो अप्रैल को शहर से बाहर गया था। आरोप है कि इस पर दोनों कांस्टेबल पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए 30 हजार रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित ने जब रुपये देने से इंकार किया तो उन्होंने उसे दो अप्रैल को हापुड़ में हुई हिंसा में जेल भेज देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया मामले की जांच कराई जाएगी। कांस्टेबल दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed