{"_id":"5adb84664f1c1b5f098b5cd4","slug":"31524335718-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी गोदाम में आग लगने से 50 लाख का माल खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी गोदाम में आग लगने से 50 लाख का माल खाक
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी गोदाम में लगी आग, 50 लाख का माल राख
हापुड़। नगर के मोहल्ला त्यागी नगर में शुक्रवार रात्र करीब एक बजे शार्ट सर्किट से एक साड़ी गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के लौटने के बाद तड़के चार बजे फिर आग सुलग गई।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी राहुल उर्फ रिंकू का स्वर्ग आश्रम रोड साड़ी लहंगे का शोरूम है। जबकि मोहल्ला त्यागी नगर में एक गोदाम है। शुक्रवार रात कर्मचारी गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात करीब एक बजे पीड़ित के ही मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग एक शादी समारोह से अपने घर की ओर लौट रहे थे। गोदाम से धुआं उठता देख उन्होंने फोन कर पीड़ित को सूचना दी।
कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने फोन कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाकर वापल लौट गई। पीड़ित ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे दोबारा गोदाम से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
एसएफओ जीतपाल सिंह ने बताया कि आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कारणों की जांच कराई जा रही है।