फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई

बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई

Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई
करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

पत्थर की घिसाई के दौरान मशीन में करंट आने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में निर्माणधीन मकान में पत्थर की घिसाई करते समय मशीन में करंट आने से गढ़ के मजदूर की मौत हो गई।
गांव दतियाना निवासी सुरेंद्र शर्मा उर्फ सोनू के निर्माणाधीन मकान में पत्थर की घिसाई का काम चल रहा है। इसमें गढ़ खादर के नयागांव इनायतपुर का रहने वाला महेश 42 मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे मजदूर महेश ने जैसे ही पत्थर की घिसाई करने के लिए मशीन का स्विच ऑन किया तो उसमें करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद न होने के कारण इस घटना का कई घंटों तक पता नहीं चल पाया। सुबह करीब सात बजे जब मकान मालिक मजदूर के लिए चाय लेकर वहां पहुंचा तो महेश को पत्थर घिसने वाली मशीन के नीचे दबा देख उसके होश उड़ गए। मकान मालिक ने बिजली के तार हटाकर शोर मचा दिया, जिसे सुनकर कई लोग वहां पहुंच गए और चिकित्सक को बुला लाए। जांच पड़ताल के बाद मजदूर महेश को मृत घोषित कर दिया गया। महेश दो बेटे और एक बेटी का पिता था।

गांव दतियाना में पत्थर की घिसाई करने के दौरान मशीन में करंट आने से मजदूर महेश की मौत होने से एक दिन पहले बुधवार सुबह गढ़ बांगर के जंगल में मुहल्ला राजीव नगर की माया की टूटे तार में करंट आने से मौत हो गई थी, जो मक्का की फसल में पशुओं के लिए घास काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed