फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट

डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट

Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद मारपीट
डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, तीन युवक गंभीर घायल
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे-24 स्थित एक फार्म हाउस में शादी के दौरान डीजे पर डांस करते समय दो युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बारात में आये कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें दिल्ली के तीन युवक घायल हो गए। बारात में मारपीट से भगदड़ मच गई। पुलिस ने वधु पक्ष के सात लोगों पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार की रात गांव उपैड़ा निवासी राजू की पुत्री की दिल्ली के न्यू उस्मानपुर से बारात आई थी। देर रात बारात में आये न्यू उस्मानपुर निवासी गौरव सिंह, सुरेंद्र और धर्मेश डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनका गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के कुछ लोगों ने इन युवकों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान धारदार हथियार भी चले। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित राजू ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित 22 हजार रुपये व सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है, जिसके तहत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि वधु के पिता की तहरीर पर गांव उपैड़ा के ही रंजीत, वीरू, अर्जुन, योगेश, प्रेमचंद, सोनू और सोमपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed