{"_id":"5adb84674f1c1bc03d8b45b7","slug":"21524335719-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में शुक्रवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खुर्जा के गांव फतेहपुर निवासी हिमानी (25) की शादी वर्ष 2013 में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी अश्वनी पुत्र हरेंद्र चौधरी के साथ हुई थी। हरेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर आगरा में तैनात हैं। शुक्रवार शाम हिमानी का परिजनों के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद हिमानी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हापुड़ अस्पताल में इलाज के दौरान हिमानी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात पहुंचे हिमानी के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हिमानी के पिता सतवीर सिंह की तहरीर पर पति अश्वनी, देवर निशांत, सास बबीता, ननद स्वीटी व डोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।