फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15000 के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा

15000 के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा

Sun, 28 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
15000 के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा
15 हजार के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर हाईवे पर लूट करने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक एक्सयूवी कार व दो हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया सितंबर माह 2017 में गुलावठी निवासी एक पशु व्यापारी से हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर कार सवार कुछ बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को लेकर थाना हाफिजपुर में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को थाना हाफिजपुर व स्वॉट टीम प्रभारी रवि रतन को सूचना मिली कि गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास एक बदमाश कार से किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थाना पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार न रोकते हुए रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चालक को कार समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम दीपक सोनी उर्फ अंकुर पुत्र श्रीनिवास निवासी घुसराना थाना डिबाई जिला बुलंदशहर बताया। उसके बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दीपक सोनी शातिर किस्म का अपराधी है। इसके गैंग में करीब दस लोग शामिल है। गैंग विभिन्न क्षेत्रों में हाईवे पर लोगों को लिफ्ट देने के बाद लूटपाट करते है। पूछताछ मेें अनेक वारदातों का खुलासा होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस अधिक्षक हेमंत कुटियाल ने बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। बदमाश पर जिला गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा, कासना व थाना हाफिजपुर में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से बरामद कार की जांच कराई जा रही है।

15 हजार के इनामी इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में हाफिजपुर के थानाध्यक्ष/स्वाट टीम प्रभारी रवि रतन सिंह, उप निरीक्षक अजब सिंह और चरण सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed