{"_id":"5a53b53e4f1c1bfc0f8b84f4","slug":"21515435326-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम में कार का लालच देकर 19 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम में कार का लालच देकर 19 हजार रुपये ठगे
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनाम में कार का लालच देकर 19 हजार रुपये ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मोबाइल पर आए मैसेज का जबाव देने पर इनाम में कार का लालच देकर ठगों ने भाई-बहन से 19 हजार रुपये की ठग लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी अय्यूब ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले उसकी बेटी गुलिस्ता के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें पूछे गए सवालों का सही उत्तर देने पर इनाम में कार देने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल कर सभी सवालों के जवाब देने पर ठगों ने गुलिस्ता को इनाम में निकली कार के टैक्स के पैसे जमा कराने के लिए कहा। जिसके लिए एक खाता नंबर भी दिया गया। कार के लालच में उसकी बेटी और बेटे राजू ने दो बार में 18 हजार छह सौ रुपये की रकम खाते में जमा करा दी। जिसके बाद उक्त मोबाइल नंबर बंद हो गया। कई बार फोन करने के बाद भी जब नंबर नहीं मिला, तो भाई-बहन को ठगी का एहसास हुआ। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।