फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छात्रा ने युवक पर 18 महीने तक यौन उत्पीडन का लगाया आरोप

छात्रा ने युवक पर 18 महीने तक यौन उत्पीडन का लगाया आरोप

Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने युवक पर 18 महीने तक यौन उत्पीडन का लगाया आरोप
छात्रा ने युवक पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हारपड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित छात्रा ने गांव के ही युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने प्यार का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बना 18 महीने तक उसका यौन शोषण कर हजारों रुपये ऐंठे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा 12 वीं की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी गांव के ही एक युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद प्यार का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। लाज शर्म के डर से उसने युवक की मांग पर उसने परिजन के एटीएम से रुपये भी निकाल कर दिए। वहीं सोने और चांदी के आभूषण भी युवक को दिए थे। बताया गया है कि दो दिन पहले छात्रा अपनी बड़ी बहन के पास नोएडा गई थी। शुक्रवार को युवक भी नोएडा पहुंच गया और उससे जबरदस्ती करना लगा। विरोध करने पर युवक ने फिर से उसकी वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने अपनी बहन का एटीएम कार्ड युवक को दे दिया। जब युवक ने एटीएम से रुपये निकाले तो उसकी बहन के पास रुपये निकालने का एसएमएस आया। इसके बाद परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई। रविवार को कोतवाली पहुंचे छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed