फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   21 Lakh cheats on the name of X-ray bags.

तांत्रिक, हॉस्पिटल संचालक ने एक्स-रे बैग के नाम पर ठगे 21 लाख

Wed, 24 May 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 24 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
21 Lakh cheats on the name of X-ray bags.
ठगे 21 लाख - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा के पुरा धौबी चौक निवासी एक दंपति ने पिलखुवा के तांत्रिक और दिल्ली के एक हॉस्पिटल संचालक पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि उन्होंने सांठगांठ कर उनसे लाखों रुपये के एक्स-रे बैग बनवाने और कमीशन खाने के बावजूद माल नहीं उठाया।

विज्ञापन


इस वजह से वे आर्थिक तंगी में आ गए हैं। पीड़ित दंपति ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित दंपति पारुल मित्तल व करुण अग्रवाल ने बताया कि बेरोजगार होने के कारण वह काम की तलाश में थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके संपर्क में पिलखुवा का एक तांत्रिक आया। उसने तंत्र विद्या के बल पर उन्हें गुमराह कर दिल्ली के एक हॉस्पिटल संचालक से उनकी मुलाकात करवाई। वहां संचालक ने उनसे एक्स-रे बैग बनाने का कारोबार शुरू करने की बात कही और माल स्वयं खरीदने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक द्वारा एक लाख बैग बनाने का ऑर्डर मिला था। चार महीने की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बैग तैयार किए, इस दौरान तांत्रिक व चिकित्सक ने मिलकर करीब 9 लाख रुपए कमीशन हड़प लिया और सिर्फ 23 हजार बैग ही उनसे खरीदे गए, शेष थैले घर पर ही रखे हुए हैं।


उन्होंने बताया कि थैले बनाने में उनका करीब 12 लाख रुपये खर्च हुआ है। ऐसे में हॉस्पिटल संचालक और तांत्रिक द्वारा उनका माल न खरीदे जाने से वह आर्थिक तंगी में फंस गए हैं। इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed